फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में तेज रफ्तार वाहन ने पांच लोगों को कुचला, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; विरोध में बवाल

Mon, 25 Aug 2025 09:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना ग्रामीण

सार

Patna Road Accident News: चार लोगों की मौत के विरोध ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आगजनी कर दी है। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग–सकसोहरा टू-लेन सड़क पर सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने पांच लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतकों में सुधा देवी, उनकी दो नातिनें लाडो और काव्या तथा पड़ोसी की बेटी खुशी कुमारी शामिल हैं। हादसे में सुधा देवी की पुत्री ज्योति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पहले अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


पढ़ें: मुंगेर में नाबालिग फुआ-भतीजे की शादी पर बवाल, लड़की के माता-पिता की जमकर पिटाई; जानें

पांच लोगों को कुचलकर फरार हो गया वाहन चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात में सुधा देवी अपनी पुत्री, दो नातिनों और एक पड़ोसी के साथ शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने गुलाबबाग-सकसोहरा सड़क को जाम कर दिया
आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी और वरीय पदाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए गुलाबबाग–सकसोहरा टू-लेन सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने लोगों को उचित मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें