फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में सैप्टिक टैंक में दबकर दो मजदूरों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप; परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Tue, 02 Sep 2025 03:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्य नगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मकान में बनाए गए सैप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान दो मजदूर उसमें दब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में दोनों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर- पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय नीरज कुमार और 35 वर्षीय रामबाबू राय के रूप में हुई है। दोनों मजदूर कुम्हरार इलाके में काम करने के लिए आए थे।

विज्ञापन


पढ़ें; सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल में दी गई एक्सपायरी दवा, मामला उजागर होने पर लापरवाही आई सामने

मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अगमकुआं थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि परिजनों ने लिखित आवेदन में कहा है कि दोनों मजदूरों की मौत सैप्टिक टैंक में दम घुटने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें