फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अब राजगीर में गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शोर, BCCI ने दी मैच कराने की अनुमति

Tue, 02 Sep 2025 01:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Cricket News: अब क्रिकेट प्रेमियों को इंटरनेशनल मैच देखने के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बीसीसीआई ने बिहार वासियों को बड़ा तोहफा दिया और इस स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच करने की अनुमति दे दी है। 
 
विज्ञापन
राजगीर में भी खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजगीर में बने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को हरी झंडी दिखा दी है। इसके साथ ही स्टेडियम के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को सौंप दी गई है। आज नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। अब जल्द ही बिहार के राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होता नजर आएगा।

विज्ञापन


बिहार में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का सपना होगा साकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। राजगीर में पहले ही कई खेलों के स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन क्रिकेट का अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम लंबे समय से राज्य का सपना था, जो अब हकीकत बनने जा रहा है। राजगीर क्रिकेट स्टेडियम बीसीए को सौंपे जाने के बाद अब यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के आयोजन का रास्ता साफ हो चुका है। 

 

ऐसे हुआ अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने का रास्ता साफ

बताते चलें कि बीसीए, बीसीसीआई की ही गवर्निंग बॉडी है। जिसका संचालन बीसीसीआई की ओर से ही किया है। क्रिकेट ग्राउंड का मेंटेनेंस, रख रखाव और अन्य सभी चीज बीसीए करेगा। ऐसे में अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन के समय बीसीसीआई, बीसीए से ग्राउंट ले सकेगा। ऐसे में बिहार में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच कराने का रास्ता साफ हो चुका है।  

 

खिलाड़ियों और राज्य के लिए सुनहरा अवसर

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के बनने से न सिर्फ बिहार के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव मिलेगा, बल्कि उनकी प्रतिभा निखरने का भी सुनहरा मौका मिलेगा। साथ ही बड़े टूर्नामेंट से राज्य की अर्थव्यवस्था में भी नया जोश आएगा। अब राजगीर सिर्फ़ बौद्ध और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का गढ़ भी बनने की ओर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें