राजधानी पटना में एक बार फिर से पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें चार छात्र घायल हो गए। वहीं, एक छात्र का आंख के ऊपर फट गया है, जिसको इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि एनएसयूआई के शाश्वत शेखर चुनाव प्रचार के लिए निकले थे और नागेश्वर कॉलोनी में पोस्टर लगा रहे थे। इसी बीच चार गाड़ियों से विरोधी पार्टी के लोग पहुंचते हैं और बिना बात को लेकर मारपीट शुरू कर देते हैं। इसमें चार लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, इस मामले में घायल छात्रों ने इसकी लिखित शिकायत थाना में की है।
यह भी पढ़ें: भासा के आवाह्न पर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का किया बहिष्कार, आपातकालीन सेवा को छोड़ सभी सुविधाएं ठप
आपको बता दें कि दो दिन पहले भी पटना विमेंस कॉलेज के पास छात्रों के द्वारा एक फायरिंग की गई थी, जिसके बाद वहां आसपास भगदड़ का माहौल कायम हो गया था। वहीं, बुधवार शाम की बात कर ली जाए तो मगध महिला कॉलेज के कैंपस में दो गुट आपस मे भीड़ गए और जमकर लाठी डंडे से एक गुट के युवक को जमकर पीटा।
यह भी पढ़ें: विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के पीछे सोये हुए थे मंत्री; सत्र के दौरान आज क्या-क्या हुआ?
वहीं, जब वहां रहे रिपोर्टर ने मारपीट की घटना का अपने कैमरे में कैद करने लगा तो छात्रों के द्वारा रिपोर्टर को जमकर पीटा। इसमे रिपोर्टर का एक हाथ टूट गया है, जिसके बाद रिपोर्टर को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि मगध महिला कॉलेज में पत्रकार और महिला प्रत्याशी समर्थक के साथ मारपीट मामला सामने आया था। मामले में पटना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी भी हिरासत में हैं। गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।