फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉफी गौरव यात्रा: औरंगाबाद, गोपालगंज, अरवल और सीवान पहुंची; सभी जगहों पर हुआ ट्रॉफी का स्वागत

Wed, 20 Aug 2025 09:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कई जिलों से होती हुई आज ट्रॉफी गौरव यात्रा औरंगाबाद, गोपालगंज, सिवान और अरवल पहुंची।
विज्ञापन
ट्रॉफी गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होने वाली हीरो एशिया कप 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा राज्य के सभी ज़िलों में जा रही है। हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कई जिलों से होती हुई आज ट्रॉफी गौरव यात्रा औरंगाबाद, गोपालगंज, सिवान और अरवल पहुंची। सभी जिलों में अन्य जिलों की तरह ट्रॉफी का शानदार स्वागत किया गया।

औरंगाबाद के समाहरणालय में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कांत शास्त्री, डीएसओ पप्पू राज, रत्ना प्रियदर्शी, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार, एडीएएम अनुग्रह नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी का पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिलाधिकारी कांत शास्त्री ने उपस्थित लोगों को हीरो एशिया कप और बिहार में इसके आयोजन के महत्व को विस्तार से समझाया। सांकेतिक रूप में हॉकी खेल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

गोपालगंज में तालियों की गड़गड़ाहट

विज्ञापन

गोपालगंज के अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, एसडीओ अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत किया। संगीत और नृत्य कला के प्रदर्शन के साथ एनसीसी कैडेट द्वारा ढोल-बैंड बजाकर ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत किया गया। तालियों की गूंज से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। ट्रॉफी गौरव यात्रा की टीम द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

पढ़ें:  बिहार के चर्चित छात्रा हत्याकांड में खुलासा: गर्भवती होने पर कर दी थी छात्रा की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी का स्वागत किया

अरवल के इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अरवल के प्रभारी मंत्री हरि साहनी, जिलाधिकारी कुमार गौरव, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इनामुल हक़, डीडीसी उमेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. सुनैना कुमारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी का स्वागत किया।

सीवान में भी स्वागत

विज्ञापन

सीवान के खेल भवन में आयोजित ट्रॉफी गौरव यात्रा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश, ओएसडी अमर ज्योति, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कन्हैया कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रिचा वर्मा सहित स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया। स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम और गुरुकुल अकादमी के छात्रों द्वारा जूडो-कराटे का प्रदर्शन किया गया। ट्रॉफी गौरव यात्रा जिस भी जिले में जा रही है वहां के लोग पूरे उत्साह और जोश के साथ इसका स्वागत कर रहे हैं। बिहार के सभी ज़िलों से होती हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा 29 अगस्त तक राजगीर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें