फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमूर में पसरा मातम: झारखंड में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत, शव गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब

Wed, 02 Jul 2025 06:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि महेश राम अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जवान के अंतिम संस्कार की तैयारी गांव में शुरू हो गई है। गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमशेदपुर में ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा तो मातम का माहौल छा गया। जैसे ही कैमूर जिले के चांद प्रखंड के भेलाडीह गांव में जवान महेश राम का शव पहुंचा, परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं।

मृतक महेश राम भेलाडीह गांव निवासी मदन राम के 35 वर्षीय पुत्र थे। उन्होंने 2014 में सीआरपीएफ ज्वाइन किया था और पिछले दो वर्षों से झारखंड के टाटा (जमशेदपुर) में कोबरा बटालियन में कमांडो के रूप में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह वे अपने क्वार्टर से मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: ट्रैक्टर की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

बुधवार को सीआरपीएफ बटालियन के जवान शहीद महेश राम का शव लेकर भेलाडीह गांव पहुंचे। जवान का पार्थिव शरीर देखते ही माता शांति देवी और पिता मदन राम बेसुध होकर रोने लगे। जवान के अंतिम दर्शन के लिए भेलाडीह, दीवाने, पहरैचा सहित आसपास के गांवों से लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सीआरपीएफ बटालियन ने शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और शव को परिजनों को सौंपा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें