फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में रेस्टोरेंट में भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 02 Jul 2025 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: अग्निशामक डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
इसी मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खगौल रोड स्थित सगुना मोड़ के समीप अनन्या मोटर्स के सामने जुडिओ मॉल के चौथे तल्ले पर स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिससे सड़क से लेकर मॉल तक लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना पर दमकल विभाग की दानापुर समेत कई जगहों से कुल आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

अग्निशामक विभाग के डीएसपी मनोज कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रोलिक मशीन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कराया। घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: पीट-पीटकर खाद बीज व्यवसायी की हत्या, पुलिस ने पिस्टल किया बरामद; एक आरोपी हिरासत में    

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद पास में मौजूद एसएसबी के जवान भी सबसे पहले मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। फिलहाल दमकल विभाग की टीम मौके पर रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अग्निशामक डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें