राबड़ी आवास पर CBI की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का विरोध करने पर छापेमारी होना स्वाभाविक है। मैं तो कहता हूं कि CBI राजद आवास पर ही अपना दफ्तर खोल लें।
राबड़ी आवास पर CBI की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का विरोध करने पर छापेमारी होना स्वाभाविक है। मैं तो कहता हूं कि CBI राजद आवास पर ही अपना दफ्तर खोल लें। बार-बार आने-जाने से सरकारी पैसा खर्च होता है। भाजपा का विरोध करने पर छापेमारी होना स्वाभाविक है। मैं तो कहता हूं कि CBI राजद आवास पर ही अपना दफ्तर खोल लें। बार-बार आने-जाने से सरकारी पैसा खर्च होता है। यह पैसा जनता का होता है। पूर्व में भी इनलोगों ने केस किया। इसमें भी हमलोगों ने पूर्ण सहयोग किया। IRCTC और लैंड फॉर जॉब को रेल मंत्रालय ने आजतक घोटाला माना ही नहीं है। CBI को सपने आते हैं कि घोटाला हुआ।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि लालू ने रेलवे को 90 हजार करोड़ दिलवाने का काम किया। केंद्र मंत्री हो या राज्य मंत्री हो या फिर प्रधानमंत्री हो वह किसी को नौकरी दे नहीं सकता है। हालांकि, आप जांच कर रहे हैं तो करते रहिए। जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी तो हमने कहा कि यह सिलसिला चलता रहेगा। भाजपा के साथ रहिएगा तो राजा हरिशचंद्र कहलाइएगा। अगर भाजपा से सवाल कीजिएगा तो इस तरह से केस होंगे। वहीं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि लालू परिवार के ठिकाने पर CBI की टीम को कुछ नहीं मिला। ढेला पत्थर मिट्टी गोबर के अलावा कुछ नहीं मिला। CBI खुद पैसे लेकर सवाल जरूर खड़े कर सकती है।