फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar SIR: 12 दिन बाद भी किसी राजनीतिक दल ने नहीं दर्ज करवाई आपत्ति, डिप्टी सीएम को 14 अगस्त तक देना है जवाब

Tue, 12 Aug 2025 12:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार की अंतिम मतदाता सूची में कोई भी योग्य मतदाता छूटने ना पाये और कोई भी अयोग्य मतदाता जुड़ने न पाये। इसलिए मतदाता सूची प्रारूप में जिनका नाम छूट गया है तो वह कैंप में जाकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
बिहार में चुनाव आयोग मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करा रहा है, विपक्ष का विरोध - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद सियासत जारी है। विपक्षी दल लगातार कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं। कह रहे हैं कि मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद कई लोगों के नाम कट गए। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के 12 दिन बाद भी अब तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से दावा या आपत्ति नहीं की गई है। चुनाव आयोग ने मंगलवार सुबह मतदाता पुनरीक्षण कार्य का डेली बुलेटिन जारी किया।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने फिर से अपील करते हुए कहा कि एक अगस्त को जारी की गयी बिहार की प्रारूप मतदाता सूची में कोई भी त्रुटि दूर करने के लिये अपने दावे और आपति दर्ज करें। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने एक भी दावा या आपत्ति नहीं दर्ज की है। चुनाव आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के राजनीतिक दलों के बीएलए की संख्या एक लाख 60813 है। लेकिन, अब तक किसी भी राजनीतिक दल के बीएलए की ओर से प्रारूप निर्वाचक नामावली के संबंध में नाम जोड़ने या हटाने को लेकर दावा या आपत्ति नहीं किया गया है। 

14 अगस्त तक देना है डिप्टी सीएम को जवाब
इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उपमुख्मयंत्री विजय सिन्हा के नाम पर दो EPIC नंबर होने से बवाल बढ़ गया। पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने घेरा। उन पर वोटर लिस्ट घोटाला करने का आरोप भी लगाया। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नाम पर भी दो EPIC नंबर का खुलासा हुआ। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की। तब चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने जवाब तलब किया गया है। उनका नाम बांकीपुर और लखीसराय विधानसभा में अलग-अलग उम्र के साथ दर्ज है। इस पर चुनाव आयोग ने उनसे 14 अगस्त की शाम पांच बजे तक जवाब देने कहा है। 
विज्ञापन

तेजस्वी यादव के पास दो EPIC, मतदाता सूची में दो जगह नाम?
विज्ञापन


मैंने केवल लखीसराय से ही SIR फॉर्म भरा है
विजय सिन्हा ने कहा कि पहले मेरा और मेरे पूरे परिवार का नाम पटना में सूचीबद्ध था। अप्रैल 2024 में मैंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जुड़वाने के लिए आवेदन किया। साथ ही, पटना से नाम हटाने के लिए भी फॉर्म भरा। मेरे पास इसका प्रमाण है। किसी कारणवश मेरा नाम वहां से हट नहीं पाया, इसलिए मैंने बीएलओ को फोन किया और एक लिखित आवेदन भी दिया तथा उसकी रसीद भी ली। मेरे पास दोनों दस्तावेज हैं। मेरा डिलीशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया। मैं केवल एक ही जगह से वोट करता हूं। पिछली बार भी मैंने लखीसराय से ही मतदान किया था। मैंने केवल लखीसराय से ही SIR फॉर्म भरा है। मैं उम्र संशोधन के लिए फॉर्म भी पहले ही भर चुका हूं। अब विपक्ष मुझे बदनाम करने की साजिश रच रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें