फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: जल निकासी व्यवस्था का पथ निर्माण मंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

Wed, 30 Jul 2025 05:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: निरीक्षण के क्रम में पथ निर्माण मंत्री ने सिपारा, तीन पुलिया, जयप्रकाश नगर, मिठापुर, न्यू जक्कनपुर सहित कई इलाकों का दौरा किया और मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री लेते जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने बुधवार को राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जल निकासी की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जलभराव की समस्या को लेकर सतर्क रहने और व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जल निकासी में किसी भी प्रकार की रुकावट आने पर तत्काल सफाई की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बीते 48 घंटों में अत्यधिक वर्षा के कारण गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, जिससे शहर की जल निकासी प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है।

श्री नितिन नवीन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों (डीपीएस) पर लगे पंप सुचारु रूप से काम करें, इसके लिए यांत्रिक और विद्युत व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही, संप हाउसों में बिजली आपूर्ति की कोई समस्या न आए, इसके लिए भी पूरी तैयारी रखने को कहा गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, एक लाख से अधिक को मिलेगा लाभ; मंगल पांडेय

मंत्री ने पंपों के समय पर संचालन, जल निकासी की क्षमता की समीक्षा, नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नालों में ओवरफ्लो की स्थिति न बने, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। निरीक्षण के क्रम में पथ निर्माण मंत्री ने सिपारा, तीन पुलिया, जयप्रकाश नगर, मिठापुर, न्यू जक्कनपुर सहित कई इलाकों का दौरा किया और मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें