बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए उच्च जातियों और अनुसूचित जनजाति के कल्याण से जुड़े दो अहम आयोगों का पुनर्गठन कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को उच्च जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।