फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजगीर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 15 महिलाएं मुक्त; पुलिस आगे की जांच में जुटी

Sun, 28 Dec 2025 09:11 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: राजगीर में पुलिस ने देह व्यापार के संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आदित्य रेसिडेंसी होटल से नाच-गाने के नाम पर लाई गई पश्चिम बंगाल की 15 महिलाओं को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
सभी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी राजगीर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। राजगीर थाना अध्यक्ष रमण कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में धुर्वा मोड़ स्थित आदित्य रेसिडेंसी होटल से 15 महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस छापेमारी के दौरान मुक्त कराई गई महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्हें नाच-गाने के काम का झांसा देकर होटल में बुलाया गया था। बाद में नाममात्र की रकम देकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पीड़ित महिलाओं के बयानों की पुष्टि मौके से गिरफ्तार आरोपियों ने भी की है।

विज्ञापन


पढ़ें: लोन की रकम दोगुनी करने का झांसा, मुजफ्फरपुर में महिलाओं से 10 लाख से ज्यादा की ठगी 

तीन आरोपी गिरफ्तार, होटल संचालक की भूमिका की जांच
गिरफ्तार आरोपियों में नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी गौरव कुमार, नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी मनोरंजन कुमार और नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी सुमन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने होटल संचालक समेत इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर ली है। थाना अध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं सभी महिलाएं
पुलिस के अनुसार, मुक्त कराई गई सभी महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इस अवैध धंधे के नेटवर्क, इसके अन्य ठिकानों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें