फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गांव से लापता छात्र का कुएं में मिला शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम; विधायक के खिलाफ लगे नारे

Sun, 28 Dec 2025 08:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar: लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते गंभीरता से जांच करती तो युवक की जान बच सकती थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बड़का लाहौर गांव के समीप मुख्य सड़क पर शव रखकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
गांव से लापता छात्र का कुएं में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बड़का लाहौर गांव निवासी रजनीकांत पांडे के पुत्र आदित्य कुमार पांडे बीते 22 दिसंबर से रहस्यमय ढंग से लापता थे। परिजनों ने युवक के अचानक लापता होने के बाद बड़हरा थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। रविवार की सुबह गांव के समीप स्थित एक कुएं से आदित्य का शव बरामद किया गया है।

विज्ञापन


शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों सहित स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते गंभीरता से जांच करती तो युवक की जान बच सकती थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बड़का लाहौर गांव के समीप मुख्य सड़क पर शव रखकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बड़हरा थाना की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

पढे़ं: सहरसा मंडल कारा में दुष्कर्म के आरोप में बंद कैदी की मौत, आत्महत्या या हत्या; जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बड़हरा विधायक के खिलाफ भी नारे लगाए गए और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की है। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उच्च अधिकारियों के आने की मांग पर अड़े रहे।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें