Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी को अमित शाह से हलफनामा लिखवाना चाहिए कि अगले पांच साल तक सिर्फ नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। आगे क्या कुछ कहा, पढ़ें खबर।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आज भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव उन्हें गठबंधन में वापस ले लेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई पर तेजस्वी यादव ने दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर इंसान एक बार कोई गलती करता है तो माफ किया जा सकता है, लेकिन नीतीश कुमार ने वही गलती दोबारा की है। अब वो चाहे कहीं भी जाएं, वह सिर्फ एक बोझ ही रहेंगे, इसलिए उनका वापस आना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
अब मुख्यमंत्री थक चुके हैं: तेजस्वी
बेटी के जन्म पर ममता बनर्जी ने दी बधाई
तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी बेटी के जन्म से पहले नौ महीने तक कोलकाता में थीं। मैं हर महीने वहां जाता था। ममता बनर्जी ने मुझसे कहा कि तुम हर महीने आते हो और कभी बताते तक नहीं। उन्होंने कहा कि जब डिलीवरी हो, तो मुझे जरूर बताना, मैं तुमसे मिलने आऊंगी और ऐसा ही हुआ। डिलीवरी के बाद वह हमसे मिलने आईं और मेरी बेटी को आशीर्वाद दिया।