बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पटना पुलिस की कार्रवाई तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित पूर्व मुखिया सह बालू कारोबारी संजय यादव के घर पर पुलिस की टीम ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां से कई हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। छापेमारी अभियान में पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह, दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा, बिहटा थानाध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस टीम शामिल थी।
पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर इलाके में भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। इसी सूचना के आधार पर पटना एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।