फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: हम के राष्ट्रीय सचिव रंजीत चंद्रवंशी ने दिया इस्तीफा, मांझी परिवार पर लगाया परिवारवाद का आरोप

Thu, 09 Oct 2025 07:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि हम पार्टी अब सिर्फ अपने परिवार के हित की सोचती है। यहां समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं है। पार्टी के भीतर न लोकतंत्र बचा है और न ही कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की स्वतंत्रता।
विज्ञापन
हम में बगावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सियासत में एक और सियासी भूचाल देखने को मिला है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय सचिव रंजीत चंद्रवंशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के संरक्षक जीतनराम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संतोष मांझी पर परिवारवाद और तानाशाही का गंभीर आरोप लगाया है।

रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि हम पार्टी अब सिर्फ अपने परिवार के हित की सोचती है। यहां समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं है। पार्टी के भीतर न लोकतंत्र बचा है और न ही कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की स्वतंत्रता। पिता-पुत्र अपने हिसाब से पार्टी की रूपरेखा तय करते हैं, बाकी सबकी अनदेखी होती है।

विज्ञापन


पढे़ं: राजद के सामने सारण की मांझी सीट पर कड़ा फैसला, ब्राह्मण कार्ड या MY समीकरण? जानें

उन्होंने कहा कि पार्टी में वर्षों की निष्ठा और सेवा के बावजूद चुनाव के समय उनकी घोर उपेक्षा की गई और उन्हें उचित जवाब तक नहीं मिला। पार्टी में पिछड़ा, अति पिछड़ा, शोषित और वंचित समाज के लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। इसी वजह से उन्होंने भावुक होकर इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

अपने इस्तीफा पत्र में रंजीत चंद्रवंशी ने लिखा कि वह 2018 से पार्टी से जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर रहकर तन, मन और धन से संगठन को मजबूत करने का काम किया है। इसके बावजूद आज राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से उन्हें लगातार अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें