फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, लूटकांड के आरोपी को पकड़ने गई टीम पर गोलीबारी; कुख्यात घायल

Wed, 22 Apr 2026 09:33 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Crime News: बिहार में ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। पटना पुलिस की टीम ने फिर से एक अपराधी के पैर में गोली मार दी। वह पुलिस पर गोलीबारी कर भाग रहा था। इसी दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की। आइये जानते हैं पूरा मामला
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे पटना एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसी बीच पुलिस ने भाग रहे अपराधी के पैर में गोली मार दी। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

विज्ञापन


पटना एसएसपी ने क्या कहा जानिए
पटना एसएसपी ने बताया कि पटना के रामकृष्णा नगर में ज्वेलरी शॉप में डकॅती हुई थी। पुलिसिया छानबीन में पता चला कि उदित, रोहण और दिलीप समेत कुछ अन्य लोग इस कांड में शामिल थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने दिलीप से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल पर गई। दिलीप ने बताया कि उसने हथियार आम के पेड़ ने नीचे छिपा कर रखा है। पुलिस हथियार बरामदगी के लिए दिलीप को साथ लेकर गई। दिलीप जैसे ही आम के पेड़ के नीचे पहुंचा, उसने फौरन हथियार वहां निकाल कर अपने हाथ में ले लिया। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक दिलीप फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने गोलीबारी की तो एक गोली दिलीप के पैर में लग गई।
Bihar Weather: सावधान! आज बिहार के दक्षिण-पश्चिम के जिलों में हीट वेव का अलर्ट; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार के बल पर वारदात को दिया था अंजाम
जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने ज्वैलरी दुकान में घुसकर हथियार का भय दिखाते हुए डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी उदित कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अन्य अपराधियों की पहचान सामने आई, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी दिलीप कुमार और एक अन्य आरोपी रोहन को भी दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी दिलीप कुमार ने वारदात के दौरान दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें