फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में बाजार समिति के पास मिली अधजली लाश, पेट्रोल डालकर हत्या की आशंका से सनसनी

Wed, 22 Apr 2026 09:28 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति के पास एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को पेट्रोल डालकर यहां लाकर फेंका गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एफएसएल टीम को जांच में लगाया है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति परिसर के बाहर बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद किया गया। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। शव की स्थिति को देख यह अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से पेट्रोल डालकर उसे दुकान के बाहर काउंटर के पास छुपाकर रखा गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, एफएसएल टीम बुलाई
घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थाना और दीपनगर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और साक्ष्य संकलन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों से संपर्क साध रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गया का पटवा टोली बना ‘इंजीनियरों का गढ़’; गरीबी भी नहीं रोक पाई सफलता का रास्ता, जानें क्या है मामला?

डीएसपी ने दी जानकारी, हर एंगल से जांच जारी
मामले की जानकारी देते हुए बिहार शरीफ सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि प्रातःकाल पुलिस को सूचना मिली थी कि देवीसराय चौक के समीप बाजार समिति की दुकान संख्या 14 के पास एक शव पड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि शव फोरलेन से करीब 50 मीटर पहले स्थित एक दुकान के काउंटर और शटर के बीच पड़ा हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि शव आंशिक रूप से जला हुआ है। डीएसपी ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और फिलहाल विधि-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस हर संभावित बिंदु पर अनुसंधान कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें