फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक से ससुराल जा रहा था, पेड़ से टक्कर के बाद ऐसा हुआ

Sun, 31 Aug 2025 10:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Vaishali News: युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो साल का बेटा छोड़ गया। भाई का कहना है कि ससुराल जाने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर छातबारा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान शेरपुर छतवारा गांव निवासी महेश पासवान के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पेड़ से टकरा गई बाइक
बताया गया कि शनिवार शाम मोटरसाइकिल सवार युवक नियंत्रण खोकर पेड़ से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। उल्लेखनीय है कि मृतक की शादी 4 साल पहले हुई थी और उसके 2 साल का एक बेटा भी है।
सीवान में कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; फायरिंग कर भाग रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल जा रहा था युवक

मृतक के भाई विकास ने बताया कि मेरा भाई शनिवार शाम घर से निकला था। वह ससुराल जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। महुआ थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ था, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें