रोहतास में अपने मायके जा रही महिला की लू लगने से मौत हो गई। शिवसागर थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है। घटना के बारे में बताया गया कि दुर्गा देवी बाजार से अपने मायके शिवसागर थानाक्षेत्र के राम केकई गांव लौट रही थी। इस बीच उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।
सदर अस्पताल सासाराम के डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शिवसागर थाना के पुलिस ने दुर्गा देवी नाम की महिला की शव पोस्टमार्टम के लिए लाया। शव का सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कर दिया गया है। जिसमें बताया गया कि हीट वेव सह लू से महिला की मौत हो गई।