फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा; जानें पूरा मामला

Sat, 19 Jul 2025 06:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। इसी दौरान चिकित्सक चुपचाप नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नोखा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के नोखा में संचालित न्यू जीवन ज्योति नर्सिंग होम में शनिवार को डिलीवरी के दौरान एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत चिकित्सक की लापरवाही से हुई है। घटना के बाद नर्सिंग होम में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, आरोपित चिकित्सक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान अमेठी गांव निवासी सुहागन देवी के रूप में हुई है। उन्होंने ऑपरेशन के दौरान जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप
मृतका की ननद सरस्वती देवी ने बताया कि भाभी का पहले इलाज सासाराम के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन न्यू जीवन ज्योति नर्सिंग होम के चिकित्सक ने नॉर्मल डिलीवरी का आश्वासन देकर उन्हें नोखा बुला लिया। उन्होंने कहा कि डिलीवरी से पहले भाभी पूरी तरह सामान्य थीं। ऑपरेशन के बाद करीब तीन घंटे तक उन्हें अंदर ही रखा गया और परिजनों को मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद अचानक चिकित्सकों ने महिला की मौत की सूचना दी।

पढ़ें: बहन से प्रेम करने से रोका तो लेनी पड़ी जान की कीमत, दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन


हंगामे के बीच डॉक्टर फरार, पुलिस जांच में जुटी
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। इसी दौरान चिकित्सक चुपचाप नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नोखा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालकार ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


धड़ल्ले से चल रहे अवैध नर्सिंग होम
यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी अवैध या बिना पंजीकृत नर्सिंग होम में लापरवाही से जान गई हो। जिले में ऐसे कई नर्सिंग होम चल रहे हैं, जिन्हें प्रशिक्षित डॉक्टरों की जगह झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा संचालित किया जा रहा है। गरीब और ग्रामीण परिवार इनके निशाने पर रहते हैं। बीते दिनों नासरीगंज में भी एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने वहां के नर्सिंग होम को सील कर दिया था। बावजूद इसके ऐसे संस्थानों पर लगाम कसने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें