फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में खेत में बिजली का करेंट लगने से दो युवकों की मौत, परिजनों ने खेत मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 01 Oct 2024 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि करेंट से मौत होने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतक युवकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के नूरसराय थानाक्षेत्र में बिजली के करेंट की चपेट में आकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हड़ौल गांव निवासी महेंद्र यादव के बेटे मौली कुमार (25) और बुधौल गांव निवासी दिवंगत बसंत साव के बेटे गौतम साव (23) के रूप में हुई है। दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम दोनों युवक शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। जब वे देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद, दोनों युवक मकई के खेत में बेहोश अवस्था में पाए गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
खेत मालिक पर गंभीर आरोप
मृतकों के परिजनों ने खेत मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि खेत के मालिक ने अपने खेत के चारों ओर बिजली के नंगे तार बिछा रखे थे, जिसकी जानकारी गांव वालों को नहीं दी गई थी। इसी तार के संपर्क में आने से दोनों युवकों की मौत हुई। परिजनों का कहना है कि अगर ग्रामीणों को तार के बारे में बताया गया होता, तो यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन



 
फसल बचाने के लिए लगाया था करेंट
घटना के पीछे का कारण खेत मालिक द्वारा जंगली सुअरों और जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर नंगी तार लगाना बताया जा रहा है। रात के समय इन तारों में करेंट छोड़ा जाता था, जिससे ये हादसा हुआ।
विज्ञापन

 
नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें