फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हुई स्पाइन की दो सर्जरी, दोनों मरीज स्थिर और बैठने में सक्षम

Fri, 14 Jun 2024 04:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PMCH Spine Surgery: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में प्रोफेसर महेश प्रसाद के नेतृत्व में दो स्पाइन सर्जरी की गईं है। दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और बैठने में सक्षम भी हैं। इस सुविधा से इस तरह के अन्य मरीजों को भी फायदा होगा। साथ ही स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
डॉ. महेश प्रसाद के नेतृत्व में हुई स्पाइन सर्जरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में पीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग के अंतर्गत गुरुवार को दो मरीजों की टूटी हुई स्पाइन (डोरसल स्पाइन) की सर्जरी हुई। सर्जरी डॉ. महेश प्रसाद ने की। इस सर्जरी में डेढ़-डेढ़ घंटे का समय लगा। टूटे हुए हिस्सों को रॉड से जोड़ा गया और स्पाइनल कॉर्ड पर से दबाव को खत्म किया गया। दोनों मरीजों को होश आ गया है। मरीज स्थिर हैं, वे बैठ सकते हैं। यहां जिन मरीजों की सर्जरी हुई उनमें राम प्रकाश यादव और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र कुमार सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। सुरेंद्र कुमार ऊंचाई से गिर गए थे, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। इसी तरह राम प्रकाश यादव की भी दुर्घटना में ही रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। दोनों चलने-फिरने और बैठने में असमर्थ हो गए थे। शौच पर से भी नियंत्रण खत्म हो गया था।

ऑपरेशन करने वाले स्पाइन सर्जन प्रो. महेश प्रसाद ने बताया कि अब इनकी फिजियोथेरेपी चलेगी। उम्मीद है कि छह से आठ माह में पैर में ताकत आ जाएगी। डॉ. महेश प्रसाद ने पीएमसीएच में लगातार स्पाइन सर्जरी होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पूरी तरह मुफ्त में इस तरह की महंगी सर्जरी सुगमता से हो रही है। लगभग हर बार एक बार में हम लोग दो सर्जरी कर रहे हैं। इस तरह की संवेदनशील सर्जरी होने से स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और जूनियर डॉक्टरों को सीखने का मौका मिलता है। इस सर्जरी में डॉ. अनिरूद्ध, डॉ. सौरव, डॉ. अमन, डॉ. सुभाष और डॉ. विवेक सहायक रहे। एनेस्थिसिया में डॉ. सफकत आफरीन की टीम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें