फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रोहतास में ठनका से दो लोगों की मौत, पांच लोग गंभीर घायल; एक ही परिवार के सात लोग आए चपेट में

Wed, 31 Jul 2024 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: मृतकों और पीड़ित के परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग छत पर खाना बना और खा रहे थे। तभी तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली उनके घर पर गिर गई, जिसकी चपेट में सात लोग आ गए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के करगहर थानाक्षेत्र के देव खैरा गांव में एक ही परिवार के सात लोग ठनका की चपेट में आ गए। उनमें से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार महिलाएं और एक पुरुष हैं। वहीं, शंकर राम और विवेक कुमार की मौत हो गई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों ने बताया कि यह सभी लोग छत पर खाना बना और खा रहे थे। तभी तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली उनके घर पर गिर गई, जिसकी चपेट में सात लोग आ गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए  करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनमें से शंकर राम और विवेक कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य पांच घायल लोगों का इलाज जारी है। घायलों में एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।

इधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें