फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वज्रपात से महिला समेत तीन की मौत, परिजनों ने की आर्थिक मुआवजे की मांग

Tue, 09 Jul 2024 09:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : बिहार में आज तेज बारिश के साथ वज्रपात भी हुआ। इस घटना में महिला समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वज्रपात से मरने वालों में बी.ए की एक छात्रा भी है।
विज्ञापन
मृतकों का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर में वज्रपात से युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र का है। पहली घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौल गांव की है, दूसरी घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चंदा गांव की है, जबकि तीसरी घटना तियर थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला की है।

विज्ञापन


मवेशी चराने के दौरान महिला की हुई मौत 
मृतका की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौल गांव निवासी जगदीश यादव की पत्नी देवंती देवी (62) के रूप में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि देवंती देवी अन्य महिलाओं के साथ खेत मे मवेशी चरा रही थी। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश के दौरान वज्रपात हुआ जिसमें देवंती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला शैल कुमारी देवी (60) गम्भीर रूप से जख्मी हो गई है उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भैंस चरा रहा था युवक 
दूसरी घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चंदा गांव की है, जहां भैंस चराने गये युवक पर वज्रपात हुआ। आकाश से ठनका गिरते ही युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदा गांव निवासी नंद पासवान के पुत्र राजवीर पासवान के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने घटना  की सूचना सिकरहट्टा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बी.ए की थी छात्रा 
तीसरी घटना तियर थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला की है, जहां एक युवती खेत मे धान का रोपनी करने गई थी। उसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। ठनका गिरते ही युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान विश्वनाथ यादव की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह बी.ए की छात्रा थी। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया। परिजनों ने आर्थिक मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें