बी.ए की थी छात्रा
तीसरी घटना तियर थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला की है, जहां एक युवती खेत मे धान का रोपनी करने गई थी। उसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। ठनका गिरते ही युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान विश्वनाथ यादव की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह बी.ए की छात्रा थी। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया। परिजनों ने आर्थिक मुआवजे की मांग की।