एयरपोर्ट पर गेट नंबर 11 भी चालू हो गया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
जानिए, क्या फायदा है इस एयरब्रिज से?
अभी पटना एयरपोर्ट पर तीन एयरोब्रिज हो गए। पहले से दो था और आज तीसरा एयरब्रिज भी मिल गया। पहला टर्मिनल भवन के उद्घाटन के समय से पिछले साल जून में लगा था। यह डिपार्चर के गेट नंबर 9 पर लगा था। दूसरा 15 नवंबर को चालू हुआ था। यह डिपार्चर के गेट नंबर 10 पर लगा है। तीसरा डिपार्चर के गेट नंबर 11 जुड़ गया। अब चौथा एयरोब्रिज गेट नंबर 12 और पांचवां 12-ए से जुड़ेगा। विशेषज्ञों की मानें तो एयरोब्रिज लगने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि चार से पांच मिनट में ही यात्री डिपार्चर से विमान में सीधे पहुंचत जाते हैं। यहां तक जाने में न गर्मियों में धूप की टेंशन और न बारिश में भींगने का डर रहता है। जब एयरोब्रिज की सुविधा नहीं थी तब यात्री बस में बैठकर विमान के पास जाते थे। वहां पर सीढ़ी के जरिए विमान के अंदर जाते थे। इस प्रोसेस में करीब 20 मिनट तक का समय लगता था। लेकिन, अब यह एयरोब्रिज बनने से समय घटकर पांच मिनट हो गया। इससे काफी फायदा मिलेगा।