सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
वीणा, हंस और मोर के साथ मां सरस्वती की सजीव छवि
इस अनोखी रचना में मां सरस्वती को वीणा धारण किए हुए हंस की सवारी करते हुए दर्शाया गया है, वहीं पास में मोर की मनोहारी आकृति भी उकेरी गई है। कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि वे अपनी इस कलाकृति के माध्यम से ज्ञान, रचनात्मकता और विश्व शांति का संदेश देना चाहते हैं।
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
रेतकला के जादूगर, देश-विदेश में पहचान
रेतकला के जादूगर के रूप में विख्यात मधुरेंद्र कुमार प्राकृतिक आपदाओं, समसामयिक घटनाओं और ज्वलंत सामाजिक विषयों पर अपनी कला के माध्यम से सकारात्मक संदेश देने के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं। अपनी विशिष्ट और नवाचारी कला के दम पर वे अब तक 50 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। मधुरेंद्र कुमार ऐसे पहले भारतीय कलाकार हैं जिन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। इसके अलावा हाल ही में बौद्ध महोत्सव के अवसर पर भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित 50 रेत प्रतिमाओं के निर्माण के लिए उन्हें यूनाइटेड नेशन (यूएन) बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।