फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Teacher News : STET और TRE 4 के अभ्यर्थी उतरे सड़कों पर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Tue, 09 Sep 2025 03:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Teacher News : STET और TRE 4 के अभ्यर्थियों ने 15 सितंबर तक बिहार सरकार को अल्टीमेटम दिया था। इससे पहले आज शिक्षक अभ्यर्थियों का हुजूम एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आन्दोलन कर रहा है। 
विज्ञापन
शिक्षक अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

STET और TRE 4 के अभ्यर्थी आज फिर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार 1 लाख 20 हजार सीटों पर शिक्षकों की बहाली करे। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से पैदल मार्च शुरू किया है। जेपी गोलम्बर होते हुए अभ्यर्थियों का हुजूम डाक बंगला चौराहा पहुंचे। उनको रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस प्रशासन भी सड़क पर पहले से मौजूद थी। अभ्यर्थी लगातार आगे बढ़ रहे थे तभी पुलिस ने उनको डाक बंगला चौराहा पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर केनन का भी प्रयोग किया। इसके बाद भी जब अभ्यर्थी नहीं माने तब पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने इस दौरान छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: तेजस्वी यादव बोले- जनता अब डुप्लीकेट नहीं, ओरिजिनल सीएम चाहती है, नीतीश सरकार केवल नकल कर रही

15 सितंबर तक का दिया अल्टीमेटम 
शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि 15 सितंबर से पहले सरकार विज्ञापन प्रकाशित कर दे, क्यों कि ऐसा मुमकिन है कि 15 सितंबर के बाद बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाय। अगर चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी तब फिर यह विज्ञापन नहीं निकल पायेगा, इसलिए सरकार 15 सितंबर से पहले TRE4 की व्ग्यप्ती जारी करे। फिलहाल सड़कों पर इतने अभ्यर्थियों के आ जाने से पटना की यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। इसको लेकर भरी संख्या में पुलिस बल के साथ साथ पुलिस अधिकारी भी सड़क पर आ गये हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Nitish Cabinet: कैबिनेट में सीएम नीतीश ने 25 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, मानेदय बढ़ाने समेत इन पर मिली स्वीकृति
विज्ञापन


शिक्षक अभ्यर्थी दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया पर किया था आह्वान 
इस संबंध में शिक्षक अभ्यर्थी नेता दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों को आह्वान करते हुए कहा था कि बीपीएससी TRE 4 का विज्ञापन, 1 लाख 20 हजार से अधिक पदों पर 15 सितंबर से पहले जारी करने, वन कैंडिडेट वन रिजल्ट लागू करने और बीपीएससी TRE 4 के रिजल्ट जारी करने से पहले सर्टिफिकेट की जांच कराने की मांग को लेकर आज STET और TRE 4 के अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं।दिलीप कुमार ने कहा कि अगर TRE 4 का अगर विज्ञापन ही नहीं आएगा और TRE 4 में सीट ही नहीं रहेगा तो ऐसे में आप चाहे STET पास हों या फिर आप STET की परीक्षा देने वाले हों, इससे कोई फायदा नहीं होगा। इस संबंध में शिक्षक अभ्यर्थी नेता दिलीप कुमार ने पुलिस प्रशासन से भी अपील की है कि यह छात्रों का आंदोलन है, न कि कोई राजनीतिक आंदोलन। इसलिए इस शांतिपूर्ण आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा होने दें। 


                                                           

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें