फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'मेरी तबीयत बहुत सीरियस है, प्लीज मुझे पास कर दीजिए', परीक्षा कॉपी में एक छात्रा का मैसेज, टीचर हैरान

Tue, 30 Apr 2024 04:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar: टीचर्स को कॉपियों में अजीबोगरीब तरीके से लिखे उत्तर मिल रहे हैं। कई छात्रों ने अपनी कॉपियों ऐसे-ऐसे जवाब लिख रखे हैं कि उन्हें जांचने वाले टीचर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक छात्रा ने अपनी तबीयत खराब होने की बात लिख डाली।
 
विज्ञापन
परीक्षा कॉपी में एक छात्रा का मैसेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नातक पार्ट थर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है। ऑनर्स (प्रतिष्ठा) विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाहर भेजकर कराया जा रहा है, जबकि जीईएस की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विवि स्तर पर ही कराया जा रहा है। मूल्यांकन के दौरान कुछ ऐसी भी कॉपियां मिल रही हैं, जिस पर उत्तर की जगह लिखी अपील देखकर परीक्षक हैरान रह जा रहे हैं। मूल्यांकन के दौरान कापियों में अजब- गजब बातें भी लिखी सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि किसी ने अपनी मां की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पाने के चलते पास होने की गुहार लगायी है, तो किसी ने खुद की तबीयत गंभीर रूप से खराब होने की लिखकर पास करने की मांग की है।हालांकि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के समय कापियों पर कभी नोट चिपके मिलते रहे हैं, तो कभी परीक्षार्थी कुछ ऐसी अपील करने लगे, जिसे पढ़कर शिक्षक भी सोचने पर मजबूर होते रहे हैं। हद तो तब हो गई जब जीईएस की एक कॉपी पर एक महिला परीक्षार्थी ने सवालों का जवाब देने के बाद कॉपी के अंत में अपनी तबीयत खराब होने की बात लिखी है। छात्रा ने लिखा कि मेरी तबीयत सीरियस हो गयी थी, आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप हमको पास कर दीजिएगा। सारे प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश कर रही थी, लेकिन दे नहीं पायी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें