फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ढाई करोड़ के गोल्ड के साथ पकड़ाया तस्कर, कोलकाता से कानपुर जा रहा था, रेल पुलिस ने पकड़ा

Thu, 09 Oct 2025 09:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Rail Police: गयाजी में रेल पुलिस की यह कार्रवाई अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। यात्री बैग में सोना भरकर कानपुर जा रहा था। लेकिन, रेल पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
रेल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आई है। गया रेल थाना के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई में करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सोना कोलकाता से लेकर एक तस्कर कानपुर ले जा रहा था। रेल पुलिस ने सोने का वजन करीब ढाई किलोग्राम बताया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एक यात्री स्वयं को असहज महसूस कर रहा था
गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान जारी रखे हुई थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात गया जंक्शन पर 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस को देख कर एक यात्री स्वयं को असहज महसूस कर रहा था। जिसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग में भारी मात्रा में सोने मिले। जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
'न पद की चाह, न सीट की नाराजगी', चिराग बोले- चर्चा अच्छी चल रही है...सही समय पर होगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना कोलकाता से लेकर चला था
पूछताछ में यात्री ने बताया कि सोना कोलकाता से लेकर चला था। जिसे कानपुर ले जाना था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि यात्री से विशेष पूछताछ की जा रही है। रेल एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्री के पास रहे सोने का वजन करीब ढाई किलोग्राम है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें