फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार सरकार अब पहाड़ पर बनाएगी जेल, बिहार में मिलेगी अब कालापानी की सजा

Fri, 20 Feb 2026 08:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं। अपराधियों को बिहार से भागना होगा। अपराध करना है तो अपराधी बिहार छोड़ दें...इस तरह की बातें कहने वाले बिहार के गृह मंत्री ने कुख्यात अपराधियों के लिए अब एक बड़ा एलान किया है।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विपक्ष सरकार पर लगातार लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार अब पहाड़ पर जेल बनाएगी। उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि कुख्यात अपराधियों के लिए एक विशेष हाई-सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जेल एक तरह से कालापानी की तरह होगी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार को मिलेगा सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

कालापानी के तर्ज पर बनेगा जेल 
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में  बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसिंग में नए प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधियों के लिए एक विशेष हाई-सिक्योरिटी जेल पहाड़ी इलाकों में बनाई जाएगी। वहां बंद कुख्यात अपराधियों को बाहरी दुनिया और सभी तरह के नेटवर्क से पूरी तरह अलग रखा जाएगा। इस सिस्टम लाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य जेलों के अंदर से संचालित होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णविराम लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में डीजे वाहनों पर कसेगा शिकंजा, 15 दिनों में शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान; जब्त होंगे वाहन

पहले की तरह अब जेलों से नहीं चलती हुकूमत
बिहार विधान सभा में सम्राट चौधरी ने जेल बनाने की घोषणा के साथ ही विपक्ष पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले के समय में जब राष्ट्रीय जनता दल की सरकार थी, उस समय जेलों से ही हुकूमत चलती थी। अब समय बदल गया है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार है, जिस सरकार ने उस व्यवस्था को जड़ से बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। जेल प्रशासन इस बात पर भी पैनी नजर रख रहा है कि अपराधियों से मिलने कौन-कौन आ रहा है। जेल में बंद वैसे कुख्यात अपराधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। 


                 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें