फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे छह बच्चों को आरपीएफ ने छुड़वाया, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 02:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: पुलिस ने बताया कि सभी नाबालिग बच्चे औरंगाबाद जिले के निवासी हैं, जिन्हें बहला-फुसला कर बाल मजदूरी करवाने के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आरपीएफ द्वारा छुड़वाए गए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे छह नाबालिग बच्चों को बरामद किया है। मामले में आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरपीएफ की टीम सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर छह नाबालिग बच्चों को एक व्यक्ति के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा गया।

विज्ञापन




पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी बच्चों को गुजरात की एक फैक्ट्री में मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी नाबालिग बच्चे औरंगाबाद जिले के निवासी हैं, जिन्हें बहला-फुसला कर ले जाया जा रहा था। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि बिहार और झारखंड से बड़ी संख्या में दलाल बाल मजदूरी के लिए गांव के गरीब नाबालिग बच्चों को देश के विभिन्न राज्यों में बाल मजदूरी कराने के लिए ले जाते हैं। इसके पूर्व में भी रोहतास जिले के डेहरी और सासाराम से बाल मजदूरों को एनजीओ की मदद से आरपीएफ द्वारा दलालों के चंगुल से छुड़ाया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें