फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी के किस फैसले पर रोहिणी आचार्य ने क्या कहा, लालू प्रसाद के किस प्राथमिकता की याद दिलाई?

Fri, 07 Aug 2026 04:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

RJD Party: बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार का असर लालू परिवार में भी पड़ा है। पहले लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने तेजस्वी यादव को सलाह दी थी। अब रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्हें बड़ी सलाह भी दे दी है।   
विज्ञापन
तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और रोहिणी आचार्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पार्टी की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया था। अब इस मामले में रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि पार्टी की जिन इकाइयों और प्रकोष्ठों को भंग करने का निर्णय कल लिया गया, वह फैसला काफी पहले ही लिया जाना चाहिए था। उम्मीद है कि नई इकाइयों के पुनर्गठन में कट्टर लालूवादियों, वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं, संगठन की गहरी समझ रखने वाले तथा जमीन से जुड़े जुझारू लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


रोहिणी आचार्य ने कहा कि जमीन से जुड़े लोगों तथा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिये पर खड़े समाज के लोगों को आगे बढ़ाना, कार्यकर्ताओं को उचित अवसर और सम्मानजनक जिम्मेदारी देना हमेशा से लालू प्रसाद यादव की प्राथमिकता रही है। पार्टी की मजबूती और बेहतरी भी उनके सिद्धांतों तथा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही सुनिश्चित की जा सकती है।
Bihar: भूमि विवाद के निपटारे के लिए बिहार सरकार की बड़ी तैयारी; अब प्रमंडलों में पीठासीन पदाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव के निर्देश पर सभी संगठनात्मक इकाइयों को किया भंग
बता दें कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद बिहार की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की हस्ताक्षर से एक लेटर भी जारी कर दिया गया। इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से हुए परामर्श के बाद बिहार प्रदेश राजद का 22 जनवरी 2025 को जारी कार्यालय आदेश (पत्रांक-101) निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत तथा विभिन्न प्रकोष्ठों समेत सभी स्तरों की संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें