फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav: सीएम नीतीश कुमार और उनकी प्रगति यात्रा पर लालू यादव ने साधी चुप्पी, पूछने पर भी सवाल को टाल दिया

Thu, 16 Jan 2025 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

बिहार की राजनीति में उथल-पुथल होने के सवाल को लालू यादव ने टाल दिया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर भी लालू ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
लालू यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के घोड़ादेई गांव में मौर्या होटल के मैनेजर बीडी सिंह के माता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने पूर्व सीएम लालू यादव पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत के दौरान लालू यादव ने कहा, बीड़ी सिंह के मृत माता को भगवान अपने चरणों में स्थान दें। वहीं, मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीतिक उथल-पुथल होने के सवाल को टाल दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर भी लालू यादव ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ न बोलना भी राजनीतिक चर्चाओं पर जोर दे रहा है। आखिर लालू यादव चुनावी मौसम में भी कुछ भी बोलने से इनकार क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन


भोजपुर में सदर प्रखंड के घोड़ादेई गांव में गुरुवार को मौर्या होटल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह बखोरापुर काली मंदिर अध्यक्ष बीडी सिंह की मां सोनाझरी देवी के प्रार्थना और श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंचे। लालू यादव के पहुंचने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। लालू यादव ने स्वर्गीय सोनाझरी देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राजद के बांका पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव, राजद के विधायक रामविशुन सिंह लोहिया, पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व विधायक अनवर आलम, अब्बू दुजाना समेत अन्य राजद के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

लालू यादव ने श्रद्धांजलि में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना को सुना। राजद सुप्रीमो ने कहा कि बीडी सिंह के माता के श्राद्धकर्म में हम लोग पहुंचे हैं। माता ने सबका अच्छे से पालन पोषण किया। अच्छे से बीडी सिंह ने अपनी माता का ख्याल रखा। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माता की आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में बीडी सिंह और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें। नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर लालू यादव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें