बिहार में सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर जोरों पर है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने नीतीश और बीजेपी की सरकार को बिहार के लिए अभिशाप बताया है।
तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि 16 साल की नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार बिहार के लिए अभिशाप है। इन लोगों ने बिहार को बेरोजगार और मजबूर बना दिया। हम कहते आए हैं, ये लोग जनादेश की चोरी कर सत्ता में आए है। बीजेपी नीतीश कुमार के द्वारा कुछ निर्णय कराना चाहती है जिसके लिए रस्साकस्सी चल रही है।