फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेल विश्वविद्यालय में प्रथम प्रोस्पेक्टस का हुआ लोकार्पण, दो पाठ्यक्रम की होगी शुरुआत; जानें

Tue, 27 May 2025 03:41 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बिहार खेल विश्वविद्यालय का यह प्रयास राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में है। इससे न केवल युवाओं को खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा, बल्कि बिहार को खेल जगत में एक मजबूत पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन
प्रोस्पेक्टस का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक ऐतिहासिक पल देखा गया। विश्वविद्यालय के कुलपति श्री शिशिर सिन्हा ने सत्र 2025-26 के लिए पहली विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) का विधिवत लोकार्पण किया। यह अवसर राज्य में खेल शिक्षा के एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

समारोह में सभी अधिकारी मौजूद

विज्ञापन

इस मौके पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कुलसचिव रजनी कांत, परीक्षा नियंत्रक और डीन डॉ. निशिकांत तिवारी, वित्त पदाधिकारी मुकेश सम्राट, डॉ. रवि कुमार सिंह, परामर्शदाता चंदन कुमार, रौशन कुमार, अजीत कुमार, ब्रजेश कुमार पांडेय, प्रशाखा पदाधिकारी यशराज समेत कई अन्य कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।

पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले नीतीश कुमार सरकार ने रख दी बड़ी मांग, रेलवे को भेजा प्रस्ताव

क्या है इस विवरणिका में खास?

विज्ञापन

यह विवरणिका छात्रों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों के लिए तैयार की गई है ताकि वे सत्र 2025-26 में मिलने वाली सभी सुविधाओं और जानकारियों से पूरी तरह अवगत हो सकें। इसमें पाठ्यक्रम, खेल प्रशिक्षण, प्रवेश प्रक्रिया और छात्र सुविधाओं की पूरी जानकारी दी गई है।

दो नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत
जुलाई 2025 से विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। एथलेटिक्स और क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा। हर कोर्स में 20-20 सीटें होंगी। यह राज्य में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

कैसे होगा चयन?
नामांकन में बिहार सरकार की आरक्षण नीति का पालन किया जाएगा। चयन मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और खेल उपलब्धियों दोनों को ध्यान में रखा जाएगा। मेरिट सूची तैयार करने का जिम्मा विश्वविद्यालय की नामांकन समिति का होगा, जो पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।

पूरा नामांकन कार्यक्रम

  • पंजीकरण : 28 मई से 15 जून 2025 तक

  • फिटनेस टेस्ट की सूचना : 3 जुलाई 2025

  • फिटनेस टेस्ट : 10 और 11 जुलाई 2025

  • परिणाम : 17 जुलाई 2025

  • दस्तावेज जांच और मेडिकल टेस्ट : 24 जुलाई 2025

  • नामांकन और शुल्क जमा : 26-27 जुलाई 2025

  • कक्षा की शुरुआत और उन्मुखीकरण : 28 जुलाई 2025

भविष्य की तैयारी

विज्ञापन

बिहार खेल विश्वविद्यालय का यह प्रयास राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में है। इससे न केवल युवाओं को खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा, बल्कि बिहार को खेल जगत में एक मजबूत पहचान भी मिलेगी। विश्वविद्यालय का यह कदम निश्चित रूप से राज्य में खेल शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें