पुलिस ने बताया कि कोच अटेंडेंट राकेश कुमार की मेडिकल जांच कराई गई है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। रेल पुलिस टीम इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के पीछे शराब माफियाओं के होने की बात सामने आ रही है।
पटना में हटिया-पटना एक्सप्रेस से एक कोच अटेंडेंट का अपहरण का अपहरण कर लिया गया था। इस खबर से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। फौरन पुलिस टीम एक्टिव हुए। इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी कर कड़ी मशक्कत के बाद कोच अटेंडेंट को हाथीदह स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। घटना बाढ़ रेल खंड के पास की बताई जा रही है। शनिवार को शराब माफियाओं ने हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की AC B5 कोच में तैनात राकेश कुमार (पश्चिम बंगाल) को पिस्टल के बल पर अगवा कर लिया गया।
ट्रेन से खींचकर ले गए थे बाहर
बताया जा रहा है कि ट्रेन के बाढ़ खंड से गुजरने के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने कोच अटेंडेंट राकेश कुमार को ट्रेन से बाहर खींच लिया और पिस्टल दिखाकर अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय थाने की टीमें हरकत में आ गईं। रेल पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते महज कुछ ही घंटों में मामले का पर्दाफाश कर दिया गया। अपहृत को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।