फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में खूनी संघर्ष, हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट के बाद बमबाजी; 7 गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 08:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अचानक बम फटने की आवाज होने लगी। लोग इधर-उधर भागने लगे। बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। फिर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टलों के बीच एक बार फिर वर्चस्व की जंग और आपसी विवाद में हिंसा का मामला सामने आया है। मंगलवार की शाम कृष्णा घाट पर चाय पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद देर रात बमबारी में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हथुआ हॉस्टल में छापेमारी की और सुतली बम बनाने की सामग्री के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चाय की चुस्की के साथ शुरू हुआ विवाद
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मंगलवार की शाम साइंस कॉलेज का एक छात्र, जो सी.बी. रमण हॉस्टल में रहता है, अपनी महिला मित्र के साथ कृष्णा घाट पर चाय पीने गया था। वहां जैक्सन हॉस्टल के तृतीय वर्ष के एक छात्र से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद पीड़ित छात्र ने पीरबहोर थाने में मामला दर्ज कराया।

हॉस्टल पर सुतली बम से हमला
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम की इस मारपीट का प्रतिशोध लेने के लिए जैक्सन हॉस्टल के छात्र लामबंद हो गए। उनका आरोप है कि इन छात्रों ने सी.बी. रमण हॉस्टल की बाउंड्री पर सुतली बम से हमला किया। धमाके की आवाज से कैंपस में दहशत फैल गई, हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल के साथ हॉस्टलों में छापेमारी
बमबारी की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस की टीम ने संबंधित हॉस्टलों के साथ-साथ आसपास के अन्य हॉस्टलों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पीरबहोर और सुल्तानगंज थाने में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैंपस में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस अन्य फरार छात्रों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें