फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Metro: पटनावासियों को रामनवमी से पहले नीतीश सरकार देगी तोहफा, 6.2 KM मेट्रो परिचालन की शीघ्र होगी शुरुआत

Thu, 26 Feb 2026 09:27 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Metro Route : धीरे-धीरे पूरे पटना में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी, जिसकी शुरुआत बिहार विधान सभा चुनाव की घोषणा से पहले शुरू की गई थी। होली के बाद मेट्रो ट्रेन पांच स्टेशनों के बीच दौड़ने लगेगी, जबकि पटना में कुल 26 मेट्रो स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन
पटना मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार पटनावासियों को रामनवमी से पहले फिर एक तोहफा देने जा रही है। दरअसल पटना मेट्रो का परिचालन मेट्रो अब सिर्फ भूतनाथ से बैरिया तक ही नहीं बल्कि भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक भी जाएगी। इस बात की जानकारी पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने दी है।

विज्ञापन


भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक हुआ ट्रायल रन
दरअसल 26 फरवरी को भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक पटना मेट्रो के परिचालन का ट्रायल रन किया गया। इसलिए आज पटना मेट्रो आम लोगों के लिए पूर्णरूपेण प्रतिबंधित रखा गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि बिहार सरकार का यह बेहतर कदम है। इससे बिहार का विकास होगा, पटना का विकास होगा।  उनका कहना था कि अभी मेट्रो की शुरुआत हुई है, लेकिन जब यह पूरे पटना में अच्छी तरह से दौड़ने लगेगी तब सब से अच्छी बात यह होगी कि पटना में लोग जिस जाम से जूझते हैं उन्हें उस भयंकर जाम से निजात मिल पाएगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी के MLC ने विधान मंडल परिसर में शराब की डिलीवरी का किया दावा, पहुंचाने वाले कौन हैं? यह भी बताया
विज्ञापन


मलाही पकड़ी तक मार्च से दौड़ेगी मेट्रो 
इस संबंध में पटना मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम को जांच के लिए 25 फरवरी को आना था, लेकिन कुछ कारणों से उस दिन टीम नहीं आ पाई। इसलिए टीम अब मार्च में पटना पहुंचेगी। इस दौरान टीम मलाही पकड़ी और खेमनीचक स्टेशनों के बीच ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो होली के बाद मेट्रो ट्रेन पांच स्टेशनों के बीच दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Amit Shah In Bihar: 'सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द', अररिया में बोले गृह मंत्री अमित शाह

कुल 26 मेट्रो स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो 
इस संबंध में पटना मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि फेज 1 में दो कॉरिडोर होंगे, जिनमें कुल 26 मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें 13 एलिवेटेड और 13 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन होंगे। एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक की कुल लंबाई 13.91 किलोमीटर होगी, जबकि अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक की कुल लंबाई 18.59 किलोमीटर होगी। पटना जंक्शन और खेमनीचक दो इंटरचेंज स्टेशन होंगे, जहाँ से कॉरिडोर 1 और 2 के लिए ट्रेन बदलने की सुविधा मिलेगी। इसमें पटना जंक्शन के पास अंडरग्राउंड, जबकि खेमनीचक के पास एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेगा।  पटना मेट्रो के अधिकारियों का यह भी कहना है कि मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक प्रायोरिटी कॉरिडोर होगा, जिसकी लंबाई 6 किलोमीटर होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें