फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'त्योहार से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त होंगी'? सवाल पर भड़के विधायक; बोले- ऐसा सवाल नहीं पूछना चाहिए

Wed, 10 Sep 2025 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar Hindi News Today: विधायक के बयान को लेकर लोगों में नाराजगी है। कांग्रेस नेता अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि यह जवाब जनता की समस्या का समाधान नहीं है। पांच साल तक विधायक गायब रहते हैं और चुनाव आते ही दिखने लगते हैं।
विज्ञापन
विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा पूजा नजदीक आते ही आरा शहरवासी जर्जर सड़कों को लेकर आवाज उठाने लगे हैं। इसी बीच जब आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह से पूछा गया कि क्या त्योहार से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त हो पाएंगी, तो उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

क्या कहा विधायक ने 

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि दशहरा से पहले सड़कें बन जाएंगी। आप तो ऐसा सवाल कर रहे हैं जैसे अभी छू दें और सड़क बन जाए। जनता जानती है कि सड़कों को बनाने में समय लगता है। लेकिन सारे काम लग गए हैं, सड़कें बन जाएंगी। दो-तीन-चार महीने के अंदर सारी सड़कें तैयार हो जाएंगी। विधायक ने यहां तक कह दिया कि पत्रकारों को ऐसा सवाल नहीं पूछना चाहिए।

पढ़ें: 'सड़क नहीं तो वोट नहीं', रोड की बदहाली से नाराज लोगों ने लगाए बैनर, वोट बहिष्कार की दी चेतावनी

विपक्ष और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया 

विज्ञापन

विधायक के बयान को लेकर लोगों में नाराजगी है। कांग्रेस नेता अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि यह जवाब जनता की समस्या का समाधान नहीं है। पांच साल तक विधायक गायब रहते हैं और चुनाव आते ही दिखने लगते हैं। इस बार आरा की जनता इन्हें सबक सिखाएगी। पहले सड़कों को दुरुस्त किया जाए ताकि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को राहत मिल सके।वहीं स्थानीय निवासी रतिकांत तिवारी ने कहा कि कई महीनों से शहर की सड़कें खराब हैं, जिससे हादसों और आवाजाही में परेशानी हो रही है। विधायक शहर में तभी दिखते हैं जब चुनाव नजदीक होता है। लोगों को उम्मीद थी कि दुर्गा पूजा से पहले सड़कें बनेंगी, लेकिन उनका यह बयान निराशाजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें