फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री नितिन नवीन ने पथ निर्माण विभाग का संभाला पदभार, बोले- जिम्मेदारी को मेहनत और लगन से पूरा करूंगा

Thu, 27 Feb 2025 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Minister Nitin Naveen: मंत्री नितिन नवीन ने पथ निर्माण विभाग का पदभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करूंगा।
विज्ञापन
मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को पथ निर्माण विभाग में पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई है। इस जिम्मेदारी के लिए में धन्यवाद देना चाहता हूं। मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा का जो विजन है, उसमें पथ निर्माण विभाग एक बड़ा हिस्सा है। चुनावी वर्ष होने के कारण समय भी कम है। ऐसे में मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ उनके उम्मीदों पर खड़ा उतरने का काम करूंगा। साथ ही तेजी से बिहार का विकास हो इस ओर काम करूंगा।

विज्ञापन


वहीं, मंत्री ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग और विधि विभाग संभालने के दौरान मेरे द्वारा कई बड़े फैसले लिए गए। इसमें Advertisment Policy, Land Pulling Policy, स्वच्छता मिशन समेत कई बड़े योजनाओं को अंतिम चरण में पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही विभाग में मॉनिटरिंग और फॉलोअप का सिस्टम बनाया गया, ताकि सभी विकास कार्य ससमय पूरा हो पाए। हमनें नगर निकायों को भी मजबूत करने की दिशा में काफी काम किया। मैं जिबेश कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि वो मेरे द्वारा किये गए कार्यों को ओर गति देंगे। 

आगे मंत्री ने कहा कि मेरी हमेशा से जमीनी स्तर पर जाकर काम करने की कार्यशैली रही है। समय के साथ योजनाओं को जमीन पर उतारना निश्चित रूप से चैलेंजिंग तो रहेगा। लेकिन सिस्टमैटिक तरीके से काम करने से इसे पूरा किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग में योजनाओं का आकार काफी बड़ा है।इसलिए इस प्रभार को पूरी जिम्मेदारी के साथ संभालूंगा। हम यहां भी मॉनिटरिंग और फॉलोअप सिस्टम के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें