फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कुंदन कृष्णन बने DG; अवकाश कुमार सहित कई IPS अधिकारी बने DIG

Tue, 23 Dec 2025 08:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

IPS Officers : नए साल से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत   कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने नए साल से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी और पुलिस मुख्यालय में तैनात एडीजी कुंदन कृष्णन को अब डीजी यानि पुलिस महानिदेशक रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इसके साथ ही, पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार समेत 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को भी डीआईजी बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Video: नितिन नवीन ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- कुछ लोग विदेश जाकर अपने ही देश को गोली देते हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हैं भरोसेमंद
1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की गिनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद अफसरों में होती है। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने उन्हें पुलिस मुख्यालय एडीजी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। वर्तमान में उनके पास एसटीएफ की कमान भी है। बिहार में वर्तमान में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियानों और मुठभेड़ों के पीछे कुंदन कृष्णन की सटीक रणनीति मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कहा- पंचायत और निकाय स्तर पर बिहार को करना होगा मजबूत

2012 बैच के 22 अफसर बने डीआईजी
बिहार सरकार ने 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को एक साथ डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी है। इसमें पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार और सारण के एसएसपी कुमार आशीष का नाम भी शामिल है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में आईपीएस अधिकारी अवकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रविरंजन कुमार, दीपक रंजन, इनामुल हक मंगून, आमिर जावेद, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव रंजन-1, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार सिंह, सुशांत कुमार सरोज, राजीव रंजन-2, रमन कुमार चौधरी, मनोज कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, रमा शंकर राय, सुशील कुमार और दिलनवाज अहमद शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें