फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में सचिव और प्रधान सचिव सहित बदले गए कई डीएम, चर्चित आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा का भी तबादला

Mon, 08 Dec 2025 07:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में चर्चित महिला आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित कई आईएएस अधिकारियों तबादला किया गया है। इसके साथ-साथ सचिव और प्रधान सचिव का भी स्थानान्तरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कई जिलों के डीएम बदले गये हैं। इसके साथ ही सचिव और प्रधान सचिव का भी तबादला किया गया है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: छह लोगों को कुचलते हुए फरार हो गया बेलगाम कार चालक, एक की मौत; लोगों में आक्रोश

जानिए किस महिला आईएएस अधिकारी को किस जिले की मिली जिम्मेदारी 
बिहार की चर्चित और 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह अरवल की डीएम थीं। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी अमृषा बैस को अरवल का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह ऊर्जा विभाग, बिहार, पटना की विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थी। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी साहिला को बक्सर का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार की निदेशक के पद पर पदस्थापित थी। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा रानी को शिवहर का डीएम बनाया गया है। अब तक वह  बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पटना की  परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रही थी। इसके साथ ही वह  जल-जीवन-हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग की मिशन निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रही थी। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेजस्वी यादव की बागी नेता बनाएगी खुद की पार्टी, रितु जायसवाल के एलान से सियासी हलचल तेज

सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक भी बने डीएम 
2018 बैच के आईएएस अधिकारी वैभव श्रीवास्तव को सारण का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद दूहन को अररिया का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह खान एवं भू-तत्व विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक रंजन को मधेपुरा का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी शेखर आनन्द को शेखपुरा का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह  तकनीकी विकास, उद्योग विभाग, बिहार के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन कुमार सिंह को कैमूर का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह कृषि विभाग, बिहार के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मंगल पांडेय बोले- 31 जिलों में बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 14 से 18 दिसंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन


बेगूसराय जिला के भी बदले गए डीएम 
2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकान्त शास्त्री अब बेगूसराय के डीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह औरंगाबाद में डीएम की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी  तरनजोत सिंह अब  पश्चिम चम्पारण, बेतिया के डीएम बनाए गए हैं। अब तक वह मधेपुरा के डीएम थे। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सीवान कि जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में शिवहर के जिला पदाधिकारी थे।  2018 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह अब तक भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ-साथ वह आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी और परिवहन विभाग के राज्य परिवहन आयुक्त की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभल रहे थे।

आईएएस अधिकारी की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें । 
सचिव और प्रधान सचिव की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें