फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Governor Bihar: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लिया देहदान करने का संकल्प, इस चीज के लिए ऐसा फैसला लिया

Sun, 10 Aug 2025 03:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना में दिवंगत सुशील कुमार मोदी की स्मृति में तृतीय राष्ट्रीय अंगदान दिवस, सम्मान और संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुआ। इसमें राज्यपाल ने मरणोपरांत देहदान करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
समरोह में शामिल हुए राज्यपाल और पूर्व राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहदान करने वालों की सूची में एक बड़ा नाम जुड़ गया है। वह है बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का। उन्होंने रविवार को पटना के दधीचि देह दान समिति के वार्षिक कार्यक्रम में मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लिया। बताया जा रहा है कि आरिफ मोहम्मद खान ने अपनी मृत्यु के बाद अपने शरीर को चिकित्सा अनुसंधान और शिक्षा के लिए दान करने का निर्णय लिया है। दिवंगत सुशील कुमार मोदी की स्मृति में तृतीय राष्ट्रीय अंगदान दिवस, सम्मान और संकल्प समारोह में उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देहदान एवं अंगदान के विषय को पूरे प्रदेश में अभियान का रूप देना चाहिए। इससे हम स्वयं जुड़ें और अपने अंगदान व देहदान का संकल्प लें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हम सबकी यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि ऐसे कार्यों में अपना सहयोग दें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी CM के दो वोटर आईडी कार्ड विवाद पर चिराग पासवान का बयान, बोले- चुनाव आयोग चाहे तो करे जांच

विज्ञापन

राज्यपाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को किया याद

उन्होंने दधीचि देहदान समिति, बिहार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका कार्य पूरे समाज के लिए है तथा इसने हमारे समक्ष एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। राज्यपाल ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दधीचि देहदान समिति एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं को पुष्पित एवं पल्लवित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अंगदान एवं देहदान के माध्यम से हम मरणोपरान्त भी समाज के लोगों के लिए कुछ कर पाते हैं। अपने किसी प्रिय व्यक्ति या परिजन की मृत्यु के बाद उनके अंगों को दान करने के बाद महसूस होता है कि वे हमारे बीच अभी भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बहनोई हरिलाल यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें