फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज जदयू नेताओं से करेंगे संवाद, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Sun, 10 Aug 2025 02:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज फिर से सुर्खियों में हैं। कारण है 'निशांत संवाद'। बिहार चुनाव को देखते हुए आज वह एनडीए सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
जदयू कार्यालय के सामने लगे यह पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई माह से सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बिहार की राजनीति में आने की चर्चा हो रही है। अब जल्द ही इस पर विराम लग सकता है। क्योंकि, आज सियासी गलियारे से एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर निशांत कुमार की है। इस लिखा है निशांत संवाद। पड़ताल करने पर पता चला कि निशांत कुमार रविवार शाम आर ब्लॉक के पास नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने जा रहे हैं। इसके लिए जदयू कार्यालय के सामने पोस्टर लगाए गए हैं। इसके जरिए बताया गया है कि नीतीश सरकार की ओर से राज्य में चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर निशांत कुमार रविवार को परिचर्चा करेंगे। इस पोस्टर में निशांत कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ कई जदयू नेताओं की तस्वीर भी लगी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी CM के दो वोटर आईडी कार्ड विवाद पर चिराग पासवान का बयान, बोले- चुनाव आयोग चाहे तो करे जांच

 

दूसरे पोस्टर में कार्यकर्ताओं ने यह मांग रखी

जदयू कार्यालय के सामने है एक और पोस्टर वायरल हो रहा है। यह पोस्टर जदयू कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं। इसमें भी निशांत कुमार की बड़ी तस्वीर लगी है। इसमें लिखा है कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़े निशांत। जदयू कार्यालय के सामने मौजूद एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि हम सब के चहेते इंजीनियर निशांत कुमार आगामी विधानसभा चुनाव लड़ें। बिहार को उनकी जरूरत है। वह बिहार के विकास में एक नया अध्याय लिखने के लिए सक्षम हैं। 

यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बहनोई हरिलाल यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

 

पिता को फिर से मुख्यमंत्री बनवाना चाहते हैं 

इधर, निशांत कुमार ने अभी तक आधिकारिक रूप से राजनीति में अपनी सक्रियता को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, फिर भी इन पोस्टरों ने उनके राजनीतिक सफर की चर्चा तेज कर दी है। निशांत कुमार पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका उद्देश्य अपने पिता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनवाना है। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए से भी अपील की थी कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें