फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना में पूर्व मुखिया का मर्डर, दोस्त के साथ पंचायती करने जा रहे थे; अपराधियों ने दोनों को मारी गोली

Wed, 19 Apr 2023 02:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना  के पुनपुन में में अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया (केवड़ा पंचायत) की हत्या कर दी। पूर्व मुखिया अपने दोस्त के साथ गांव से बाहर जा रहे थे, इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे।
विज्ञापन
पूर्व मुखिया की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना  के पुनपुन में में अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया (केवड़ा पंचायत) की हत्या कर दी। पूर्व मुखिया अपने दोस्त के साथ गांव से बाहर जा रहे थे, इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इसमें पूर्व मुखिया के पेट में गोली लगी। उनके दोस्त को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन पूर्व मुखिया नरेश सिंह (56) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके दोस्त की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


गांव के शख्स पर हत्या का अरोप
इधर, सूचना मिलते ही पुनपुन थाने पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पुनपुन थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।  आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने की कोशिश की जा रही है। हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

3 टर्म मुखिया रह चुके थे
परिजनों का कहना है कि गांव के एक शख्स ने नरेश सिंह की हत्या की है। वह तीन टर्म मुखिया रह चुके थे। बुधवार को वह अपने साथी मदन सिंह के साथ एक पंचायत की सुनाई के क्रम में गांव से बाहर निकल रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें