फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में वज्रपात से किसान की मौत, दो लोग झुलसे; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 25 Jun 2025 07:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही विक्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरवारी टोला गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मृतक किसान की पहचान गांव निवासी 50 वर्षीय सुदामा प्रसाद के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुदामा प्रसाद मंगलवार की दोपहर धान की बुआई की तैयारी को लेकर अपने खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। वज्रपात इतना तेज था कि सुदामा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत, बाइक हुई क्षतिग्रस्त

वहीं, पास के खेतों में काम कर रहे दो अन्य लोग भी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही विक्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुदामा प्रसाद मेहनती किसान थे और खेती-बारी के कामों में अक्सर सबसे पहले पहुंचते थे। घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें