Bihar : राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता सारिका पासवान ने ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के खिलाफ एससी एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। आशुतोष कुमार पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता सारिका पासवान ने ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के खिलाफ एससी एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सारिका पासवान ने बताया कि आशुतोष कुमार ने सोशल मीडिया पर उनके नाम के साथ बेहद ही अभद्र टिप्पणी की है। सारिका ने अपने प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया है कि कल यानी मंगलवार से ही उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लाइव आकर मुझे चेतावनी दी जा रही है। सारिका ने आगे कहा कि मैं एक दलित की बेटी हूं, और ये लोग मेरे कपड़े उतारने की बात करते हैं। अगर उनमें हिम्मत है, तो अपनी मां-बहनों के लिए ऐसे शब्द बोलें।
इस संबंध में आशुतोष कुमार ने भी फेसबुक लाइव आकर राष्ट्रीय जनता दल के साथ-साथ और सारिका पासवान पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि राजद और उसके सड़क छाप प्रवक्ता को उसी के भाषा में जवाब दिया जायेगा। आशुतोष कुमार ने कहा कि हमारे आदरणीय मुखिया जी को अपमानित करोगे तो सत्ता के लिए तरस जाओगे।आशुतोष कुमार ने खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि राजद अपने ऑफिशियल अकाउंट से धमकी देना बंद करे, तुम और तुम्हारे तुच्चे समर्थक हमारा एक बाल भी नहीं उखाड़ सकते।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पुलिस की वर्दी पहनकर शराब ले जा रहा था नकली दरोगा, उत्पाद विभाग की टीम ने खेप के साथ पकड़ा