फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में जमीन विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Mon, 02 Dec 2024 10:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। हत्या कर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में अस्थावां थाना क्षेत्र के संदा पुल के समीप सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी स्वर्गीय सरयुग पासवान के (60) वर्षीय पुत्र इंदल पासवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र रंजीत पासवान ने बताया कि वे अपने पिता के साथ बिहार शरीफ से दवा लेकर गांव लौट रहे थे। इसी बीच पूर्व से घात लगाए दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके पिता को गोली मार दी। शोर मचाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल इंदल पासवान को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जमीन विवाद है कारण
रंजीत पासवान ने आरोप लगाया है कि तीन दिन पहले गांव में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी। इस मामले में उन्होंने अस्थावां थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उनका मानना है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके पिता की हत्या कर दी। उसने एक आरोपी को पहचान भी लिया है। अस्थावां थानाध्यक्ष लालमुनि ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें